कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के घोषित एमए अर्थशास्त्र के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में इंदिरा गांधी कॉलेज की रितु ने वरीयता सूची में छठा स्थान हासिल किया है। सायं कालीन सत्र की प्रिंसिपल इंचार्ज सुरभि शर्मा ने बताया कि रितु ने 370/500 अंकों के साथ 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि रितु की सराहना की। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने छात्रा व अभिभावकों को बधाई दी। महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया व जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी ने रितु को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर केशव पाल गर्ग, सुरेश गुप्ता, नीलम, आरती चावला, नंदिनी व नेहा गुप्ता मौजूद रहे।