फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से अचानक बिजली की सप्लाई तेज आने से जले घरेलू उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। चीका के वार्ड नंबर एक में गुरुद्वारे के पास स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर से अचानक बिजली की सप्लाई तेज आने से कई घरों में लगे हजारों रुपये के बिजली के उपकरण जल गए। वार्ड वासियों द्वारा बार-बार शिकायत देने के बावजूद विभाग के कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे, जिससे लोगों में विभाग के प्रति गहरा रोष है।
विज्ञापन

वार्ड वासी राजेंद्र शर्मा, शेर सिंह, विनोद कुमार, हेम राज, मलकीत सिंह, रमेश कुमार ने बताया कि उनके वार्ड में गुरुद्वारे के पास लगाया गया ट्रांसफार्मर शुरू से ही बिजली की सप्लाई कम ज्यादा निकाल रहा है, जिसके चलते कई बार घरों में लगे बिजली के उपकरण खराब हो रहे हैं। सोमवार की रात को भी ट्रांसफार्मर से अचानक तेज बिजली सप्लाई आई, जिससे घरों में लगे फ्रीज, बिजली के पंखे, इनवर्टर, पानी की मोटर व सीसीटीवी कैमरे जल गए हैं। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की तारों में दस दिन पहले भी अचानक आग लग गई थी। उस दिन भी कई घरों में बिजली का सामान जल गया था। इस लाइन पर एक सरकारी एक ट्यूबवेल भी है। ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली की सप्लाई बाधित हो जाती है जिसके चलते पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ता है। सोमवार की घटना के बाद जब एक उपभोक्ता ने विभाग के जेई मदन गोपाल को फोन पर शिकायत की तो उन्होंने विभाग की गलती मानने की बजाए उपभोक्ताओं को अपने-अपने घरों में एमसीबी लगवाने की सलाह दे डाली। जेई के इस जवाब के बाद वार्ड के लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है।
इस संबंध में जेई मदन गोपाल ने कहा कि उस ट्रांसफार्मर के साथ एचटीएवी लाइन जुड़ी हुई है। ट्रांसफार्मर में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। केवल खराब मौसम के दौरान एचटी में करंट आ जाता है जिससे सप्लाई तेज आ जाती है। यदि किसी उपभोक्ता को दिक्कत आती है तो वह अपने घर की बिजली बंद रखे या अपने घरों में एमसीबी लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में खराबी के संबंध में आज ही कर्मचारियों से जानकारी ले उसे दुरुस्त करवाया जाएगा। उपभोक्ताओं की समस्या दूर करना विभाग का कर्तव्य है।
राहुल वर्मा, एसडीओ बिजली विभाग चीका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें