फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की छत को छू गई हाईवोल्टेज तार, घर में बिजली का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर की छत को छू गए हाई वोल्टेज तार, घर में बिजली का सामान जला
विज्ञापन

दीवारों को भी भारी नुकसान
फोटो संख्या-42 से 44
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। फ्रेंड्स कॉलोनी से गुजर रही हाई वोल्टेज के तारों के कारण एक बार फिर एक घर में भारी नुकसान हुआ है। अचानक यह तार एक घर की छत को छू गई, जिससे घर में बिजली के उपकरण जल गए। सारी फिटिंग जल गई। साथ ही दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी बलबीर सिंह के घर पर यह नुकसान हुआ है। सुबह तेज हवाओं के कारण बिजली के तार मकान में लगे लोहे के सरियों से छू गई जिससे भारी धमाका हुआ और स्पार्किंग से घर की बिजली की फिटिंग जल कर स्वाह हो गई। बलबीर ने बताया कि उसके घर में लगे बिजली के उपकरणों को भी नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त मकान के दरवाजे और शीशे भी टूट गए। गनीमत रही कि उस समय घर के सदस्य उस समय दीवारों के आसपास नहीं थे वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

विभाग के अधीक्षण अभियंता बीएस रंगा का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं हैं। वे पता करवाएंगे कि क्या घटना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें