24 घंटों से जारी है बूंदाबांदी
2.3 एमएम पानी बरसा दिन भर में, ठंडक बढ़ी
फोटो संख्या-3, 23
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुक्रवार की देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार देर रात तक जारी रही। जिससे ठंड बढ़ गई है। शनिवार को दिन भर में 2.3 एमएम पानी बरसा। अगले 48 घंटों तक ऐसे ही रुक-रुक बारिश होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह से रहेगा। इस समय ज्यादा बारिश नुकसानदायक हो सकती है। जब तक हवा नहीं है, तब तक कोई नुकसान नहीं हैं। यदि हवा चली तो फसल जमीन बिछ सकती है, इससे उत्पादन प्रभावित होगा। सोमवार तक इसी तरह मौसम बना रहने की संभावनाएं हैं।
उधर, राजौंद में शनिवार सुबह से रुक-रुक हो रही बूंदाबांदी ने मौसम में ठंड का फिर से एहसास हो गया है। पिछले कई दिनों से दिन में गर्मी व रात को ठंड होती थी। आम जनता को ठंड के चलते अपने घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया।