फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3500 से अधिक श्रमिकों ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के तहत करवाया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
3500 से अधिक श्रमिकों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना, पांच मार्च को पीएम करेंगे शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर डीसी ने कहा प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मियों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। जिला में 3500 से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है। सभी संबंधित अधिकारी जिला के शत-प्रतिशत श्रमिकों का पंजीकरण 3 मार्च तक करवाना सुनिश्चित करें, ताकि इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ दिया जा सके। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 5 मार्च को वेब कास्टिंग के जरिए इस देशव्यापी योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करें। उन्होंने कहा कि जिला में पंजीकरण व कार्ड वितरण का कार्य अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले स्ट्रीट वेंडर, ई-रिक्शा चालक, निर्माण कार्य में लगे श्रमिक, घरेलू नौकर, खेती में लगे मजदूर, हैंडलूम का कार्य करने वाले श्रमिक, धोबी व मोची का कार्य करने वाले श्रमिक जिनकी आय 15 हजार रुपये मासिक से कम हैं। वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना में 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के श्रमिक पात्र होंगे। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन, कार्यक्रम अधिकारी रेनू पसरीचा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, श्रम विभाग से ललित कुमार, जागीर सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें