फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ड्यूटी ज्वाईन करेंगे हटाए गए 140 सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज ड्यूटी ज्वाइन करेंगे हटाए गए 140 सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

दोपहर बाद कर्मचारियों को ड्यूटी पर रखने के लिए कागजी कार्रवाई हुई पूरी, कर्मचारी यूनियन ने धरना किया समाप्त
फोटो नंबर-18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद में तैनात 140 सफाई कर्मचारियों को पिछले वर्ष टेंडर खत्म होने के बाद हटाने के बाद बुधवार को विभाग से अनुमति लेने के बाद वीरवार को उन्हें ड्यूटी पर दोबारा रखने की कागजी कार्रवाई की गई। जिसके बाद अब सभी हटाए गए 140 सफाई कर्मचारी शुक्रवार को अपने काम पर लौटेंगे। नप की ओर से कर्मचारियों को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को अपना धरना समाप्त कर दिया। धरना समाप्त करने से पहले सभी कर्मचारियों फे शहरी निकाय विभाग के निदेश व ईओ अशोक हुरिया का आभार जताया।
पुराने नियमों के मुताबिक हुई ज्वाइनिंग, अब हर 15 दिन में टेंडर किया जाएगा एक्सटेंड : नगर परिषद के ईओ अशोक हुरिया ने बताया कि टेंडर खत्म होने के कारण 140 कर्मचारियों को मजबूरी में हटाया गया था। लेकिन अब दोबारा शहरी निकाय ने उन्हें नौकरी पर रखने की अनुमति दे दी है। फिलहाल 15 दिन के टेंडर के तहत हर 15 दिन में इन कर्मचारियों के टेंडर को एक्सटेंड किया जाएगा। जब तक सरकार की ओर से अगले कोई आदेश नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज ड्यूटी ज्वाइन करेंगे सभी कर्मचारी : सफाई कर्मचारी यूनियन के ब्लाक प्रधान रामशरण कल्याण ने बताया कि वीरवार को दोपहर बाद नप की ओर से सफाई कर्मचारियों की ज्वाइनिंग के लिए कागजी कार्रवाई शुरू हुई। जिसके बाद शुक्रवार को वर्क आर्डर मिलते ही सभी 140 सफाई अपने अपने काम पर वापस लौट आंएगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें