प्राइवेट स्कूल 23 को रहेंगे बंद
प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने अंबाला रैली को लेकर लिया फैसला
फोटो नंबर-13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर 23 फरवरी को पूरे जिला में प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा के आह्वान पर 23 फरवरी को अंबाला में आयोजित होने वाली प्रदेशस्तरीय ‘शिक्षा बचाओ’ रैली को सफल बनाने के लिए लिया गया है। रैली को लेकर बुधवार को बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में जिला प्रधान राजेश मुंजाल व चेयरमैन पवन सगवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें रैली को लेकर ड्यूटियां सौंपी गई।
प्रदेश सचिव वरुण जैन व प्रधान राजेश मुंजाल ने कहा कि मौजूदा सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ निजी स्कूल संचालकों ने एक होकर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। अंबाला शहर नई अनाज मंडी में 23 फरवरी को प्रदेशस्तरीय ‘शिक्षा बचाओ’ रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार की स्कूल विरोधी नीतियों और की गई वादाखिलाफी को लेकर रोष जताया जाएगा। इस अवसर पर राजेश सहारण, वेदप्रकाश, आयुष गर्ग, रजत सिंगला, विकास धीमान, गौतम बंसल, लाभ सिंह लेलर, संजीव शर्मा, रघुबीर भूना, अभिषक शर्मा,रणबीर आर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।