16 पुलिस कर्मचारी सम्मानित
कैथल। 26 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान में 70वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यातिथि कविता जैन महिला व बाल विकास मंत्री हरियाणा सरकार ने जिला पुलिस के 16 कर्तव्य निष्ठ व कर्मठ कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के मद्देनजर सम्मानित किया गया है। पीआरओ ने बताया सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक भीम सिंह, एएसआई रमेश कुमार, एएसआई सतीश कुमार, एएसआई रमेश कुमार, एचसी रघुबीर सिंह, एचसी जगदीप, एचसी जसवंत सिह, एचसी कुलदीप सिंह, एचसी सत्यवान, एचसी संदीप कुमार, एचसी नरेश कुमार, एचसी रामपाल, एचसी विरेंद्र कुमार, एचसी पवन कुमार व सिपाही सुरेंद्र शामिल है। एसपी वसीम अकरम ने सम्मानित हुए कर्मचारियों को बधाई दी और अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।