हरियाणवी फिल्म कुणबा की शूटिंग के लिए सीवन आए थे कादर खान
कादर खान के निधन से लोगों में शोक
फोटो संख्या-46
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। फिल्म जगत की जानीमानी हस्ती कादर खान की मौत से लोग हतप्रभ हैं। स्थानीय लोग उनके साथ बिताए पलों कोे याद कर रहे हैं। कादर खान सीवन में हरियाणवी फिल्म कुणबा की शूटिंग के लिए आए थे। यहां जब हरियाणवी फिल्म कुणबा की शूटिंग चल रही थी तो इलाके के फिल्म प्रेमी लोगों का हजूम उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ा था। सीवन के रामा आश्रम में हुई कुणबा फिल्म की शूटिंग के दौरान एक मजार के सीन में दुआ करना, जिसमें सीवन के टी सिरीज कलाकार मोहनी अश्क व मोना राम नाई की को अपने दाएं व बाएं बिठा कर किसी के ठीक होने की दुआ की थी।
फिल्म के प्रोड्यूसर जसबीर चौधरी ने बताया कि कादर खान के साथ उन्होंने एक ही फिल्म की थी और आज भी उन्हें याद है कि वह एक मंजे हुए कलाकार थे। किसी भी फिल्म में अदाकारी में उनका कोई सानी नहीं है। कुणबा फिल्म उनके जीवन की अंतिम फिल्म थी। उनके जाने से कला के क्षेत्र को जो क्षति हुई है उसे पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हरियाणवी भले उन्हें नहीं आती थी लेकिन पहली हरियाणवी फिल्म का अनुभव उनके लिए भी नया था। कादर खान विलेन, हास्य अभिनेता व लेखक के साथ साथ एक अच्छे इंसान थे। दस दिन तक वह उनके साथ रहे थे और फिल्म की शूटिंग की। बच्चों के साथ बिलकुल बच्चे की तरह से बात करके घुल मिल जाया करते थे। चौधरी ने बताया कि वह उनके साथ एक ओर फिल्म करने की बात की थी परंतु उनकी सेहत ठीक न होने के कारण फिल्म नहीं कर सके। सीवन में पत्रकारों के साथ उन्होंने खूब जीवन की बातें शेयर की थी।
कैथल के कोयल काम्पलेक्स में भी मिले थे लोगों से:-कादर खान कोयल काम्पलेक्स में ठहरे थे। जहां शहर के कई लोगों ने उनसे मुलाकात की थी। शहरवासी अजय, सुरेंद्र, राजेश ने कहा कि उनके साथ उनके फोटो भी खिंचवाए गए थे। वे महान अदाकार थे।