फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिक युग में शिक्षा बन कर रह गई व्यापार: अनीता ढुल

विज्ञापन
विज्ञापन
भौतिक युग में शिक्षा बन कर रह गई व्यापार: अनीता ढुल
विज्ञापन

एकता दल समाज सेवा द्वारा गांव ब्राह्मणीवाला में शुरू किया निशुल्क शिक्षा केंद्र
फोटो संख्या-35
कलायत। एकता दल समाज सेवा संगठन द्वारा गांव ब्राह्मणीवाला में गरीब बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा केंद्र की स्थापना की गई। सेंटर का उद्घाटन कांग्रेस नेत्री अनीता ढुल बड़सीकरी ने किया। कार्यक्रम में बोलते हुए अनीता ने कहा कि शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा कि भौतिक युग में शिक्षा एक व्यापार बन कर रह गई। अर्थ संकट के कारण से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी कोचिंग नही ले पाते जिसके कारण प्रतियोगी परीक्षाओं में वे पिछड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि एकता दल द्वारा जो ग्र्रामीण बच्चों को निशुल्क कोचिंग देने की शुरूआत की गई है वह अनुकरणीय है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दें ताकी गरीब का बच्चा भी उच्च शिक्षा व रोजगार के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठ सके। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, विनोद सौंगल, रमेश कुमार, दलेल सिंह, बलकार, शमशेर सिंह, धर्मपाल सहारण, जगन्नाथ, शमा चौधरी, जोनी, सुनीता सिंह, राजा नरड़, सुनीता कलायत, दयानंद, शकुंतला, कमलेश देवी, पाला नंबरदार, जिलाध्यक्ष लाजपत राय सिंगला, गंगा देवी, भीम सिंह, विकास सहित संगठन के अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें