फसल लोन लेकर नहीं की अदायगी, दो पर केस
कैथल। दो किसानों ने बैंक से फसल लोन लेकर उसकी अदायगी नहीं की। चंडीगढ़ में हुडा सेक्टर 9 स्थित विजय बैंक के रिजनल ऑफिस के उप प्रबंधक नीरज कुमार खन्ना ने सिटी पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गांव फरल के 2 किसान सुरेश कुमार व कुलदीप ने गत 24 फरवरी 2016 का बैंक से 14 लाख रुपये का फसल लोन लिया था, लेकिन आरोपियों ने लोन लेने के बाद किश्त नहीं भरी। एएसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।