फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद बोले, खुद के खर्चे पर रखे है सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद बोले, खुद के खर्चे पर रखे हैं सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

कर्मचारी बोले- हाउस की बैठक में दिलवाओ 400 कर्मचारियों की नियुक्ति की परमिशन
सफाई कर्मचारियों ने मेन पावर की मांग को लेकर सभी पार्षदों को सौंपा ज्ञापन
फोटो नंबर-04 व 05
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुक्रवार को नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने 155 कर्मचारियों को पे रोल पर रखने की मांग को लेकर परिषद चेयरपर्सन सहित अन्य पार्षदों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान कर्मचारियों की पार्षदों के साथ नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन

जब सफाई कर्मचारी ज्ञापन देने के लिए आए तो यहां मौजूद वार्ड नंबर 11 के पार्षद सरदार हरजिंद्र सिह कर्मचारियों से बोले की आपके कर्मचारी वार्डों में काम ही नहीं करते है। अगर करते हैं तो इसमें काफी लापरवाही बरतते हैं। कई पार्षदों ने खुद के खर्चे पर एक-एक सफाई कर्मचारी को रखा है। इस पर यूनियन के राज्य सचिव शिवचरण ने कहा कि आप हाउस की बैठक में 400 कर्मचारियों की नियुक्ति की परमिशन दिलवाओ। इसमें आपका ही फायदा होगा। इस पर पार्षद व चेयरपर्सन प्रतिनिधि चुप हो गए। अंत में चेयरपर्सन प्रतिनिधि व अन्य पार्षदों को ज्ञापन सौंपा गया। राज्य सचिव शिवचरण ने कहा कि सरकार आए दिन कर्मचारियों से साथ बगावत कर रही है। कभी कर्मचारियों के ठेका खत्म होने के बाद उसे रद्द किया जाता है तो कभी कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जाती है। इस मौके पर ब्लाक प्रधान रामशरण कल्याण, विक्की टांक राजेंद्र टांक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें