फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंग स्टेशन पर नहीं डालने दिया गया कचरा, विरोधस्वरुप ठेकेदार के चालक गाडिय़ों सहित हड़ताल पर गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डंपिंग स्टेशन पर नहीं डालने दिया गया कचरा, विरोधस्वरुप ठेकेदार के चालक गाड़ियों सहित हड़ताल पर गए
जवाहर पार्क में एकत्रित हुए वाहनों के साथ
विरोध में सभी 30 ड्राईवरों ने छोड़ा स्टेयरिंग , बोले प्रशासन पहले करे हमारी पैरवी, उसके बाद दोबारा शुरु करेंगे काम
चंद घंटो में ही शहर में लगे कचरे के ढेर, बदबू का आलम
किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी
फोटो नंबर-08,09
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खुराना रोड पर स्थित डंपिंग स्टेशन में कचरा डालने से रोकने पर अब ठेकेदार के करीब 30 चालक भी हड़ताल पर चले गए हैं। सभी ने जवाहर पार्क में एकत्रित होकर रोष जताया और वाहन खड़े कर प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। तब तक वे कचरे का उठान नहीं करेंगे। वहीं तीसरे दिन भी किसानों का धरना खुराना रोड स्थित ड्रेन पर जारी रहा। जिले के आला अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर से यदि कचरे का उठान नहीं हुआ तो बदबू का आलम हो जाएगा।
ड्राइवर मुरारी ने बताया कि वह सुपरवाइजर आसीन के कहने पर वे बुधवार को कचरा डालने के लिए अपनी गाड़ी लेकर डंपिंग यार्ड में गए थे। वहां पर मौजूद किसानों ने कूड़ा डालने से मना कर दिया और उसके साथ धक्का मुक्की भी की। जेसीबी के ड्राइवर गुरूदेव और राज ने बताया कि उनको भी किसानों ने धमकाया और कहा कि यदि जेसीबी मशीन चलाई तो मशीन को आग लगा देंगे। जिस पर यहां पर सीएसआई मोहन भारद्वाज, सुपवाइजर विक्रम टांक वहां पर आ गए। वे अब यहां एकत्रित होकर प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि उन्हें सुरक्षा दी जाए। इस मौके पर सुरेश, रामदेव, तेगा, विक्की, दर्शन, राममेहर, जोरा, लाडी, सुरेश, युवराज, मुलतान, सन्नी, दीपक, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं धरना दे रहे किसानों ने ड्राइवर द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जब कर्मचारी यहां कचरा डालने आए तो उन्होंने केवल कचरा डालने से मना किया है। भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने कहा कि जो आरोप किसान पर लगाए जा रहे है वे सरासर गलत है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। उनकी मांग है कि यहां पर कचरा ना डाला जाए।

चंद घंटों में शहर में लगे गंदगी के ढेर:
कचरा उठान करने वाली गाड़ियों के ड्राइवरों द्वारा काम बंद किए जाने के बाद चंद घंटो में ही शहर में गंदगी के ढेर लग गए। जिस कारण यहां पर बदबू का आलम हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।

तीसरे दिन भी जारी रहा धरना:-
डंपिंग स्टेशन को हटाने की मांग पर किसानों द्वारा दिया गया धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं करता उनका अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर राम सिंह, बनी सिंह राणा, मुख्तयार सिह, सतपाल, मेहर सिंह, महेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर परिषद के सचिव कुलदीप मलिक ने कहा कि उनकी ड्यूटी कलायत नगरपालिका के चुनावों में लगी है। जिस कारण यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस मामले पर जांच के बाद ही वह इस बारे में कोई टिप्पणी कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें