फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती फिल्म पर रोक लगाने की मांग पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पद्मावत फिल्म को लेकर राजपूत समाज का विरोध लगातार जारी है। इसी विरोध के चलते सोमवार को भी फिल्म न चलाने के समर्थन में अखिल भारतीय राजपूत क्षत्रिय महासभा के बैनर तले जिले के राजपूत समाज के सैकड़ों युवा सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। युवाओं ने प्रदर्शन के दौरान फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी। समाज के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन और सरकार ने पद्मावत फिल्म को चलाने की अनुमति दी तो वे इसके कतई भी सहन नहीं करेंगे। इसके बाद वे कुछ भी करने के तैयार रहेंगे।
इससे पूर्व राजपूत समाज के लोग जाट खेल स्टेडियम में एकत्रित हुए। जिसके बाद जाट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। इसके बाद समाज के लोग नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीपीएस व इनेलो नेता रामपाल माजरा ने राजपूत समाज के लोगों को समर्थन दिया और प्रदर्शन में शामिल हो गए। वे प्रदर्शन करते हुए समाज के लोगों के साथ लघु सचिवालय तक भी गए। प्रदर्शन की अध्यक्षता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सलिंदर प्रताप ने किया व मंच संचालन रामकुमार बात्ता ने किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि निर्देशक अपने मुनाफे के लिए हिंदू समाज के इतिहास से छेड़छाड़ करने पर तुले है। जिससे समस्त हिंदुओं और राजपूत समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इस मौके पर रॉकी, विशाल, कमल राजौंद, किमू राणा, करण राणा, राहुल, मंगल सिंह, अमित, गौरव, राहुल, साहिल, विशाल सहित अन्य सैकड़ों राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पद्मा सिटी मॉल में स्थित सिने स्कवेयर के मैनेजर ऋषिपाल ने बताया कि पद्मावत फिल्म को चलाने का निर्णय हेड ऑफिस की ओर से किया जाएगा। इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं आया। आशा है कि विरोध के चलते हुए यह फिल्म सिनेमा हॉल में नहीं चलाई जाएगी। इस पर जिला प्रशासन की ओर से भी उन्हें कोई संदेश नहीं मिला है। हालांकि सिनेमा हॉल की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने दो पीसीआर को लगाया गया। हॉल की ओर से कोई भी बाउंसर सुरक्षा में तैनात नहीं किया गया है।

पद्मावत फिल्म पर रोक की मांग, हिमाचल के राज्यपाल और डीसी को सौंपा ज्ञापन
- राजपूत समाज के लोगों ने दी चेतावनी, फिल्म चली तो कुछ करने से नहीं डरेगा समाज
फोटो नंबर-2 से 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें