फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही हरियाणा के असली लाल हैं-सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही हरियाणा के असली लाल हैं। खट्टर ही हरियाणा के अकेले ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्होंने पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्यों को करवाकर एक इतिहास रचने का काम किया है। वहीं उन्होंने रोजगार के नाम पर युवाओं को सपने दिखाने पर विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में कैथल पहुंचे सैनी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश युवा सचिव प्रवीण सरदाना ने की जबकि कैथल प्रभारी साहिल सुधा व धर्मबीर सैनी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

प्रदेश में, सोशल मीडिया पर और मीडिया में पवन सैनी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपे जाने की खबरों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता हैं और उनका कार्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। अगर पार्टी उन्हें कोई जिम्मेदारी देती है तो वे उसको बखूबी निभाएंगे प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की खबरों को उन्होंने मीडिया की देन बताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर ढांड, राजपाल तंवर, मुनीष कठवाड़, अरुण सर्राफ, प्रवीण सरदाना,शकुंतला वजीरखेड़ा, अशोक सैनी, राज रमन दीक्षित, गोपाल सैनी, विनोद सोनी, शमशेर बग्गा जडौला, सौवी पाई, अश्वनी सैनी, पंकज शर्मा, राकेश आर्य, रवि किरण शर्मा, अजय शर्मा, अमन, सुमित विशालआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही हरियाणा के असली लाल हैं : सैनी
प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर बोले विधायक पवन सैनी
पार्टी का छोटा सा सिपाही हूूं पार्टी जो जिम्मेदारी देंगी करूंगा निर्वाह
फोटो नंबर- 26 व 27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें