फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई देश की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। देश की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा एवं समाज कल्याण संस्था द्वारा चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ ने सावित्री बाई फुले को नमन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा की महिला एवं बाल विकास, नगर निकाय तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की मंत्री कविता जैन ने भाग लिया। वहीं लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान सहित प्रदेश भर से कई गणमान्य व्यक्ति अतिथि के तौर पर पहुंचे। पूरे आयोजन की अध्यक्षता भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पाला राम सैनी ने की।
मंत्री ने कहा कि सावित्री बाई फुले के जीवन व आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए कार्य करते हुए समाज से सामाजिक बुराईयों को दूर करने का हमें संकल्प लेना होगा। उन्होंने माता सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्ज्वलित किया। जैन ने कहा कि उन्होंने सन 1831 में जन्म लेकर भारत की गुलामी के दौर में महिलाओं की दयनीय हालत को देखते हुए महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई शुरू की। इस मौके पर खेलों में मेडल जितने वाली छात्राओं को भी मंत्री कविता जैन ने सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन मोर्चा के महामंत्री शमशेर सैनी खानपुर ने किया।
विज्ञापन

लाडवा से विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने रूढ़ीवादिता के युग में रुकावटों को दूर करते हुए महिलाओं की शिक्षा का बीड़ा उठाया तथा समाज के विरोध के बावजूद उन्होंने इस अभियान को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पाला राम सैनी ने सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया और अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान कुश्ती में गोल्ड मेडल विजेता अजय सैनी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, श्याम लाल जांगड़ा, डा. संतोष दहिया ने भी समारोह को संबोधित किया। मौके पर वन विकास निगम के चेयरमैन अरूण सर्राफ, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, चेयरमैन राजपाल तंवर, चेयरमैन संजय सैनी, राव सुरेंद्र सिंह, लीला राम गुर्जर, सुरेश गर्ग नौच, धर्मबीर डागर, संजय भारद्वाज, रणधीर गोलन, रेणु कौर सैनी, शैली मुंजाल, कुमारी संगीता, पार्षद गोपाल सैनी, चेयरमैन मुनीष कठवाड़, हरदीप आंधली, पार्षद रतिराम सीवन, रवि तारांवाली, प्रवीन सरदाना, रघुबीर फौजी, संदीप गोयल, पार्षद विनोद सोनी, राजरमन दीक्षित, सतपाल चौहान, विक्की शर्मा, रोहन मित्तल, अशोक सैनी, संदीप सैनी सीवन, लीलू सैनी, बंटी सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


19वीं शताब्दी की पहली भारतीय समाज सुधारक थी सावित्री बाई फुले : कविता जैन
धूमधाम से मनाई गई देश की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती
फोटो संख्या-4, 5 व 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें