गुजरात व हिमाचल में जीत के साथ जश्र में डूबा शहर कैथल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाद दोपहर जमकर जश्र मनाया। जीत की खबर सुनिश्चित होते ही जिलेभर के सभी भाजपा कार्यकर्ता सोमवार दोपहर को जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। यहां आतिबाजी कर खुशी के पलों का आंन्नद लिया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचे। आपस में लड्ड बांटकर खुशी का इजहार भी किया। इस दौरान जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताआ ढोल की थाप पर नाचते हुए पिहोवा चौक पर पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत माता के नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, राव सुरेंद्र, पूर्व विधायक लीला राम, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजपाल तंवर, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति, सुरेश गर्ग नौच, विक्की शर्मा, शैली मुंजाल, शकुंतला वजीरखेड़ा, कमलेश कौशिक सहित कई नेताओं ने कहा कि भाजपा पार्टी को गुजरात व हिमाचल प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व विकास में अपनी आस्था प्रकट की है। जहां भी चुनाव हो रहे है मोदी के नेतृत्व में देश की जनता भाजपा में अपना विश्वास जता रही है। इस मौके पर अशोक गुज्जर, रामपाल राणा, हरदीप आंधली, अजीत चहल, मोहित राठी, रती राम, जसवंत पठानियां, विरेंद्र छौत, देंवेद्र हंस, केवल कृष्ण गढ़ी, धीरेंद्र क्योडक़, महेश पारचा, राजकमल ढांडा, ईशम सिह, कुलविद्र, प्रयाग राज बालू, मीरा सैनी, संदीप कैलरम, सुरेश संधू, सुभाष, हुक्म चंद, नरेश सजूमा, ओमप्रकाश मीरा, जोनी क्योडक़, देवी दयाल, विजय सहित अन्य मौजूद रहे।
भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई
सीवन। गुजरात व हिमाचल के प्रदेश के चुनाव परिणाम के बाद सीवन में जमकर जश्र मनाया गया। सीवन पैक्स चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र खारा, युवा भाजपा नेता संदीप सैनी, मार्केट कमेटी के वाइस-चेयरमैन संगीत बंसल, सरपंच गजन सिंह गोबिंदपुरा, भाजपा की जिला उपाध्यक्षा शैली मुंजाल व ब्लाक समिति सीवन की चेयरपर्सन अनीता नरेश मुंजाल ने सभी को बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ अशोक गोयल, मुकेश मुंजाल लक्की, तेज राणा, रमेश पुनियां, रविराणा, जसमेर फिरोजपुर नरेश मुंजाल, जसमेर फिरोजपुर, यजुवेंद्र राणा, महाबीर राणा, जितेंद्र चुघ जोनी, महेश मदान मोदी, नरेश सिंगला, बिट्टू सैनी, तिलक रहेजा, केवल कृष्ण मिड्ढा, नरेश मिड्ढा, पंच भजन सैनी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा कायम है : रणधीर गोलन
पूंडरी। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रणधीर गोलन ने गुजरात व हिमाचल में भाजपा को मिली बंपर जीत से उत्साहित होकर पार्टी कार्यालय में लड्डु बांटे। उन्होंने दोनों राज्यों में मिली जीत को पार्टी की नीतियों की जीत करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा कायम है। वहीं जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य प्रेम धीमान फतेहपुर ने भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की और कार्यकत्र्ताओं व समर्थकों को मिठाई बांटी।
बीजेपी पार्टी में शामिल हुए युवा
कैथल। चंदाना गेट स्थित सैनी धर्मशाला में भाजपा के युवा नेता भाजयुमों के प्रदेश सचिव प्रवीन सरदाना का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अन्य पार्टियों से कई कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजन राकेश आर्य व संयोजक अश्वनी सैनी ने यहां पहुंचे सभी युवाओं को आभार प्रकट किया। इसके साथ ही बुजरात व हिमाचल में हुई भाजपा की जीत पर अपनी खुशी व्यक्त की। इस मौके पर अमित रोहिल्ला, मंदीप सिह, सुनील, कर्मबीर, समर, हन्नी सैनी, पार्षद गोपाल सैनी, पवन, अजय शर्मा, कपिल, पवनदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
नरेंद्र मोदी का कोई तोड़ नहीं-लीला राम
कैथल। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि गुजरात व हिमाचल की जीत ने साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई तोड़ कांग्रेस पार्टी के पास नहीं है। लीला राम ने अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व स्तर पर राजनीति में चमकते हुए नेता हैं। गुजरात में लगातर छटी बार सरकार बनाने का श्रेय मोदी जी को जाता है। पूर्व विधायक ने कहा कि पूरे देश में मोदी युग चल रहा है। इस मौके पर उनके साथ हरपाल शर्मा, मोनी पाडला, विक्की शर्मा दयोरा, नरेंद्र, पवन व राजू नैन उपस्थित रहे।
पूरे देश की बढ़ रही है मोदी में आस्था-अरुण सर्राफ
कैथल। हरियाणा फोरेस्ट एंड वाईल्ड लाईफ कारपोरेशन के चेयरमैन अरुण सर्राफ ने कहा कि पूरे देश की आस्था नरेंद्र मोदी में बढ़ रही है। यही कारण है कि गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कृष्ण बंसल द्वारा उनके स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में अरुण सर्राफ ने कहा कि दोनों राज्यों में जनता ने स्पष्ट बहुमत देकर सरकार की नीेतियों पर मोहर लगा दी है। यहां पहुंचने पर सर्राफ का चेयरमैन बनने पर अभिनंदन किया गया। आढ़तियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। सर्राफ ने कहा कि वे आढ़तियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर उनके साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
भारत माता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगे नारे
जवाहर पार्क में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ता, आतिशबाजी व लड्डू बांटकर दी एक दूसरे को बधाई
फोटो नंबर-12,13, 37