फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में शुद्धिकरण के बाद ही देश का भला हो सकता है : राजकुमार सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति में शुद्धिकरण के बाद ही देश का भला हो सकता है : राजकुमार सैनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। जब तक राजनीति में शुद्धिकरण नहीं होता तब तक देश का भला नहीं हो सकता है। राज्य सभा देश के विकास में बहुत बड़ा रोड़ा है। जिसके शुद्धिकरण की आवश्यकता है। नकली लोग जब तक राजनीति में हावी रहेंगे तब तक शुद्धिकरण नहीं हो सकता है। उक्त बातें कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी ने कसबा ढांड में भाजपा नेता रामपाल गुर्जर के चचेरे भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का मेरा मकसद कुर्सी हथियाना नहीं है। मैंने तो राजनीति में कदम इसलिए रखा ताकि गरीबों की आवाज को देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंचा सकूं। सैनी नेे कहा कि कुछ चंद लोग पिछड़ों के हितों पर डाका डालने के इरादे से उनके हितैषी होने का दम भरते हैं। वास्तव में ऐसे लोगों को पिछड़ों की तरक्की होता देख सदमा पहुंचता है। इससे व्यथित होकर ऐसे लोग रैलियों में बाधा डालने की कुचेष्टा करते हैं। जो अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं हो पाते। ऐसे लोगों को समाज समय आने पर पैरों तले रौंद देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में शुद्धिकरण की बात पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सैनी ने कहा कि 2019 में जनता जो चाहेगी वैसा ही होगा। अगर जनता के हितों के लिए पार्टी छोड़नी पड़ी तो इसमें कोई गम नहीं होगा। सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जाति-पाति की राजनीति की है। जाति-पाति के नाम पर 60 वर्षों से राजनीति करते आ रहे हैं। देश के विकास की ओर कांग्रेस का कोई ध्यान नहीं रहा बल्कि इन्होंने भाई को भाई से लड़ाने का काम किया है। आज वही लोग पिछड़ा वर्ग के हितों की बात करने पर मुझे जाति-पाति का जहर घोलने की बात कह रहे हैं। जबकि मैं तो सबको एक समान अधिकार देने की जोरदार वकालत करता आ रहा हूं। इस अवसर पर बलकार गोलन पूंडरी, रामपाल गुर्जर, श्याम मांडी, सत्यवान कश्यप सिसला, सुरेंद्र शर्मा ग्योंग, संदीप कुमार भी मौजूद रहे।


फोटो नंबर- 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें