किसानों की सुध ले सरकार : संतोष दहिया
फोटो नंबर- 19पूंडरी। सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने कहा कि पिछले कई दिनों से बारीक धान के दामों में लगातार गिरावट हो रही है, जिससे किसान आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि जिस फसल के दाम एक बार मंडी में शुरू में जिस रेट में मिले हो और बाद में उसी सीजन में दाम गिर जाएं, लेकिन अब की बार ऐसा हुआ। फतेहपुर गांव में रमेश भ्याण के निवास पर किसानों से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति समान से समानित डा. संतोष दहिया ने कहा कि सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि किसानों की फसल के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं दिए जा रहे हैं। जो भी सरकारे आती हैं, सत्ता में आने से पहले यही घोषणा करती हैं कि हमारी सरकार आने पर हम किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों के रेट देंगे और स्वामीनाथन आयोग लागू करेंगे, लेकिन सत्ता में आने के बाद यह सब बातें फाइलों में बंद हो जाती हैं। इस अवसर पर रमेश भ्याण सहित धर्मबीर भ्याण, आभेराम पंच, चांदराम ढुल, मलकान सिंह रोड़, बलवान, सुलतान मौण, सुभाष बाल्मीकी, अनिल, प्रवीण, बलिंद्र सिंह, राजेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।