तीसरे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा कर मांगी मन्नतेें
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहीं। शनिवार को मां चन्द्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। मां चंद्रघंटा भक्तों को निरोग रख उन्हें वैभव तथा ऐश्वर्य प्रदान करती है जिसके कारण मनुष्य के हद्य से अंहकार का नाश होता है और सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। शहर में स्थित बड़ी देवी माता मंदिर एवं छोटी देवी माता मंदिर सहित सनातन धर्म मंदिर में स्थापित मां के नौ रूपों की भारी संख्या में लोगों द्वारा पूजा की जा रही है। बड़ी देवी माता मंदिर में सुबह की आरती में ही भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। शाम के समय तो क्वालिटी चौक से लेकर गऊशाला रोड एवं बड़ी देवी माता मंदिर तक आने-जाने वाले मार्ग पूरी तरह से भक्तिमय बन गया है जहां भारी संख्या में व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर रहे लोग बड़ी देवी माता मंदिर, छोटी देवी माता मंदिर, भगवान शिव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर में मां नवदुर्गा मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, साईं बाबा मंदिर श्रद्धालु आते है। पंडित प्रेम शंकर शास्त्री ने बताया कि इस बार नवरात्र उत्सव में श्रद्धालुओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। मां भगवति सभी की मंगलकामनाएं पूरी करेगी।