टीबी के कारण व बचाव के बारे में दी जानकारी
कलायत। कलायत के सरकारी स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में अंगे्रजी प्राध्यापक रवि प्रकाश ने छात्रों को टीबी रोग के बारे में पूरी जानकारी दी। सुबह की सभा में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए रविप्रकाश ने कहा कि किसी समय में टीबी रोग लाइलाज होता था। विज्ञान की तरक्की के साथ साथ इस रोग का निदान पा लिया गया है। कुछ समय तक दवा लेने व आहार विहार व स्वच्छता को कायम रख कर रोग से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस रोग से बचाव के लिए अपने आस पास के रहने के स्थान का साफ रखें तथा आहार विहार शुद्ध रखें। यदि किसी व्यक्ति को इस रोग से पीड़ित देखें तो उसे तुरंत अस्पताल में पहुंचाए ताकि उसका इलाज हो सके। उन्होंने छात्रों से बीमारी से संबंधित और भी जानकारियां दी।