फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश से उमड़ेगा जनसैलाब : संधू

विज्ञापन
विज्ञापन
संधू के दौरे ने पूंडरी हलके के कार्यकर्ताओं में भरा जोश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। विधायक दल के उप-नेता एवं पिहोवा से विधायक जसविंद्र सिंह संधू ने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है। स्थिति यह है कि अगर प्रदेश में चुनाव करा लिए जाए तो भाजपा का सफाया होना तय है। संधू रविवार को जाट धर्मशाला फतेहपुर में पूंडरी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से 25 सितंबर को भिवानी में ताऊ देवीलाल की जयंती पर होने वाली सद्भावना सम्मान दिवस रैली के लिए निमंत्रण देने के लिए पहुंचे थे। गांवों में पहुंचने पर संधू का जोरदार स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने भी संधू को फूल-मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा, पूर्व विधायक चौ. तेजवीर सिंह व मक्खन सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर लीलाराम म्यौली, शशी वालिया, ईश्वर मैहला, जोगी राम पूंडरी, रामप्रकाश गोगी, ओमप्रकाश कैरा पूंडरी, कंवरजीत वालिया, स. काबल सिंह, सुलतान मुन्नारेहड़ी, रामपाल लाकड़ा नंबरदार, राजू ढूल पाई, अमर सिंह जडौला, रमेश बिहान फतेहपुर, अक्ल सिंह राणा, रामचंद्र करोड़ा, लखविंद्र सिंह दूषैन, राजेश शर्मा पूंडरी, तख्त सिंह हाबड़ी, नेपाल सिंह हाबड़ी, जयपाल हजवाना, लाल सिंह टयौंठा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें