फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली 3714 वाली मतदाता सूची पर होगा आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व की मतदाता सूची पर ही होगा चुनाव
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति के चुनाव का मामला, एडीसी ने जारी किया 90 दिन का नोटिस, मतदाता सूची प्रकाशित की
फोटो संख्या-35, 36
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति के चुनाव के लिए एडीसी ने मतदाता सूची को प्रकाशित कर दिया गया है। सूची में वही 3714 मतदाता हैं, जिनके माध्यम से पिछला चुनाव संपन्न हुआ था। अब एक्ट के अनुसार समिति से जुड़े लोग 90 दिन तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इसी बीच प्रशासक द्वारा चुनाव की तिथि का ऐलान भी किया जा चुका है। तिथि के ऐलान के लिए एडीसी ने जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसाइटी को चुनाव अधिकारी नियुक्त करवाने के लिए लिखा है।
तीन साल से आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति के चुनाव का मामला अटका हुआ है। सरकार 2015 को एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया था। इसके बाद से चुनाव संबंधी प्रक्रिया बीच में अटकी हुई है। जुलाई माह में लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर यहां चुनाव करवाए जाने की मांग की थी। इसी बीच सरकार के आदेश पर कॉलेज के प्रशासक का प्रभार एसडीएम से लेकर एसडीसी को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन

इसी बीच बुधवार को कॉलेज प्रशासक एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कॉलेज के चुनाव के लिए मतदाता सूची को प्रकाशित करने का एलान कर दिया। राष्ट्रीय विद्या समिति के इन 3714 मतदाताओं की सूची कॉलेज में चस्पा कर दी है। साथ ही इसे वेबसाइट पर भी डाल दिया गया है। सोसाइटी एक्ट 2012 का हवाला देते हुए एडीसी ने मतदाता सूची प्रकाशित की है। वहीं बताया जा रहा है कि एक्ट में प्रावधान है कि अब 90 दिन तक संस्था से जुड़े लोग अपनी आपत्तियां यदि किसी की हैं, तो दर्ज करवा सकते हैं।

चुनाव प्रक्रिया भी होगी शीघ्र शुरू : इसी बीच एडीसी ने जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसाइटी को पत्र लिखकर चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त करवाने को कहा है। ताकि चुनाव प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू हो सके।
प्रशासक एवं एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि एक्ट के प्रावधान के अनुसार मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गइ है। इसमें किसी को आपत्ति है तो वह दर्ज करवा सकता है। एक्ट में सूची प्रकाशित करने का प्रावधान है। इसके अलावा फर्म एवं सोसाइटी रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर चुनाव अधिकारी नियुक्त करवाने के लिए कहा गया है। चाहे वह विश्वविद्यालय से हो या फिर शिक्षा विभाग से। चुनाव प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
कॉलेज प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान सतीश बंसल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होना संस्थान हित में है। उनकी प्रशासक एडीसी से अपील है कि शीघ्र चुनाव प्रक्रिया शुरू करवाएं।
विज्ञापन

वहीं आरकेएसडी कॉलेज प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग ने कहा कि प्रशासक के आदेशानुसार सूची प्रकाशित कर दी गई है।
दूसरी ओर कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कॉलेज स्टॉफ भी चुनाव प्रक्रिया शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक वरिष्ठ प्रोफेसर ने कहा कि प्रशासक कैप्टन शक्ति सिंह से ही उम्मीद है कि वे चुनाव करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें