फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में डेरा प्रेमियों व उपद्रवियों की हिंसा के बाद 15 लोगों ने किया नुकसान के लिए क्लेम

विज्ञापन
विज्ञापन
15 लोगों ने किया नुकसान के लिए क्लेम
विज्ञापन

कैथल में डेरा प्रेमियों और उपद्रवियों की हिंसा का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले में 15 लोगों व विभागों ने डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सजा सुनाए जाने के बाद हुई हिंसा में नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन किया है। अभी यह अंदाजा नहीं लग सका है कि कुल कितने करोड़ की प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रशासन नुकसान हुई संपत्ति का हिसाब-किताब लगाने में जुटा है।
डीसी सुनीता वर्मा ने कोर्ट के आदेशानुसार उपद्रवियों द्वारा किए गए तांडव के बाद नुकसान की भरपाई के लिए जानकारी देने को कहा था। रविवार को दिन भर लघु सचिवालय में नुकसान के आवेदन के लिए लोग पहुंचते रहे। शाम 5 बजे तक कुल 15 लोगों सहित सरकारी विभागों ने अपनी प्रॉपर्टी के नुकसान की रिपोर्ट सरकार को दी है। इसमें अभी यह पता लगाया जा रहा है कि यह नुकसान कितने करोड़ या लाख रुपये का है। मुख्य आवेदनकर्ताओं में भारत संचार निगम लिमिटेड की चार गाड़ियां, जिसमें से दो एसडीओ की, राजौंद के बिजली घर में तोडफ़ोड़, एंबुलेंस को तोड़ने, कलायत के बिजली घर में आगजनी व पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ कार्यालय में तोड़फोड़ और चीका में तीन निजी पेट्रोल पंपों पर आगजनी व तोडफ़ोड़ के मामलों में आवेदन किया गया है। इसके अलावा अन्य 7 मामलों में भी सरकार को नुकसान की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि फिलहाल 15 लोगों ने अभी तक आवेदन किया है। इनके नुकसान की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कई सरकारी विभाग भी हैं। जहां से नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन आए हैं। जल्द ही यह रिपोर्ट डीसी को प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें