फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट की अवैध दुकानों पर कार्रवाई ना किए जाने पर स्थानीय निकाय विभाग की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल नगर परिषद के ईओ, राजौंद और कलायत नगर पालिका सचिव को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

मीट की अवैध दुकानों पर कार्रवाई न किए जाने पर स्थानीय निकाय विभाग की बड़ी कार्रवाई
तीस दिन में देना होगा जवाब, मई माह में जारी हुए थे अवैध मीट दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अवैध मीट की दुकानों व स्लॉटर हाउस मामले में मई माह में जारी विभाग के आदेशों पर अमल न होने पर स्थानीय निकाय विभाग ने अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर-भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। जिले में कैथल नगर परिषद के ईओ विक्रम सहित कलायत व राजौंद नगर पालिका के सचिव कुलदीप मलिक को कारण बताओ नोटिस देकर एक महीने में जवाब मांगा गया है।
बता दें कि नगर परिषद की ओर से मीट की दुकानों को रिहायशी कॉलोनियों से दूर स्थापित करने के लिए जिला जेल के समीप मार्केट का निर्माण किया है। लेकिन उसके बावजूद भी वहां दुकानदार दुकान ले जाने को तैयार नहीं हैं। मई माह में विभाग ने सभी अवैध मीट की दुकानों को चला रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। लेकिन इन आदेशों के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज भी शहर में धड़ल्ले से अवैध मीट की दुकानें चल रही हैं। शहर में मुख्य रूप में से सीवन गेट, डोगरा गेट, प्रताप गेट, जींद रोड अंडब्रिज के समीप कॉलोनी, नई अनाज मंडी की रिहायशी कॉलोनियों में अवैध रूप से मीट की दुकानें चल रही है। यही स्थिति कलायत व राजौंद नगर पालिका क्षेत्र में पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ईओ नगर परिषद विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें अभी नोटिस नहीं मिला है और न ही कोई जानकारी है।
वहीं कैथल नगर परिषद में सचिव कुलदीप कुमार, जो राजौंद व कलायत नगर पालिकाओं में सचिव का भी अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं, ने नोटिस मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नोटिस का जवाब निर्देशानुसार दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें