खंड स्तरीय प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। खंड स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कोहिनूर इंटर नेशनल अकादमी की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-11 वर्ग लड़कियों में स्केटिंग में खुशदीप कौर ने गोल्ड व चाहत ने सिल्वर पदक, अंडर-11 वर्ग लड़कों में साहिब नूर ने प्रथम व कर्णवीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर में आयोजित की गई थी। कमल सिंधू ने रेसलिंग में प्रथम, अभिजीत लंबी कूद में प्रथम व सूजल ने हाई जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। गर्ल स्कूल में आयोजित अंडर-14 में शॉटपुट में रिया ने स्वर्ण पदक, डिस्कस थ्रो में हसनदीप कौर ने स्वर्ण व जैसवीन कौर ने सिल्वर पदक प्राप्त किया। रिले रेस में व हैंड बॉल में भी बच्चों ने स्वर्ण पदक तथा 200 मीटर दौड़ में सोनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डीएवी स्कूल में आयोजित अंडर-17 वर्ग की प्रतियोगिताओं में रिले व क्रिकेट की टीमों ने स्वर्ण पदक, सेजल ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक व जैवलीन में सिल्वर पदक प्राप्त किया। कक्षा नौंवी व दसवीं की लड़कियों की टीमों ने वॉलीबॉल, शतरंज व हैंडबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया व इसके साथ ही रिले रेस में उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग की खेल गुरु तेग बहादुर व डीएवी स्कूल में आयोजित की गई थी। जिसमे क्रिकेट, रिले व बॉल बैडमिंटन में स्वर्ण व बॉलीबॉल, जैवलीन और बैडमिंटन में द्वितीय स्थान तथा शीतल ने हाई जंप व जतिंद्र कौर ने 400 मीटर की दौड में तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या कंवलजीत कौर बाजवा व चेयरपर्सन डॉ. सुखविन्द्र कौर ने कोच व बच्चों को बधाई देते हुए उने उज्जवल भविष्य की कामना की।