फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संरक्षण आयोग की टीम ने स्लम बस्तियों का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल संरक्षण आयोग की टीम ने स्लम बस्तियों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बाल संरक्षण आयोग की टीम ने शनिवार को स्लम बस्तियों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने यहां पर रहने वाले बच्चों के बारे में जानकारी हासिल की। सबसे पहले रमनदीप कौर सेक्टर-21 की झुग्गी झोपड़ियों में पहुंची। जहां उन्होंने बच्चों की शिक्षा के बारे में विस्तार से जाना। यहां अधिकतर बच्चे पढ़ाई न कर अपने माता पिता के साथ कार्य करने में व्यस्त मिले। इस पर आयोग की सदस्य ने उन्हें फटकार लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने महाराणा प्रताप बस्ती व जाट धर्मशाला के सामने की झुग्गी झोपड़ियों का निरीक्षण किया। जहां से लगभग 50 बच्चे ऐसे मिले जो अभी तक शिक्षा से वंचित हैं। इन बच्चों की शिक्षा के लिए रमनदीप कौर द्वारा शिक्षा विभाग को आदेश दिए गए कि इनके लिए स्कूल भेजने की व्यवस्था की जाए। ताकि इन बच्चों का आने वाला भविष्य संवरे। आर्य समाज कन्या विद्यालय की भी निरीक्षण किया गया। वहां स्वामीनारायण समिति अच्छा कार्य कर रही है। झुग्गी झोपड़ियों के बच्चों को वहां पढ़ाया जा रहा है। निरीक्षण टीम में सुरेंद्र सैनी, रीतू सिंगला, पूजा रानी, राज कुमार व नरेश सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें