फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के कॉलेजों में 3500 सीटों पर करीब 8600 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कॉलेजों में 3500 सीटों पर करीब 8600 विद्यार्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले में कॉलेजों में करीब 3500 सीटों पर 8600 से अधिक आवेदन आए हैं। सबसे अधिक आरकेएसडी कॉलेज में 1400 सीटों पर 4500 से अधिक आवदेन आए हैं। इसके बाद इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में करीब एक हजार सीटों पर 2000 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज 450 सीटों पर 1264 आवेदन आए हैं। विद्यार्थियों के लिए आवेदन करने का 30 जून अंतिम दिन था। विद्यार्थी 30 जून की रात 12 बजे तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते थे।
आरकेएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग ने बताया कि कॉलेज में कुल 1400 सीटें है। जिसके लिए 4500 से अधिक आवेदन आए हैं। बीए प्रथम वर्ष के लिए 560 सीटों पर 2216 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीकॉम में 160 सीटों पर 693 आवेदन, बीएससी नॉन मेडिकल में 80 सीटों पर 602 आवेदन, बीएससी मेडिकल में 80 सीटों पर 217 आवेदन, बीएससी कंप्यूटर में 40 सीटों पर 161 आवेदन, बीबीए में 70 सीटों पर 127, बीसीए में 70 सीटों पर 102, बीएससी इलेक्ट्रोनिक्स में 60 सीटों पर 77, एमएससी मैथ में 50 सीटों पर 51 आए हैं। उन्होंने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी मेरिट सूचि पर विद्यार्थियों को दाखिला दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में एक हजार सीटों पर 2000 आवदेन आए हैं। कॉलेज की प्रिंसिपल डा. साधना ठुकराल ने बताया कि छात्राओं के लिए निशुल्क आवेदन की सुविधा दी गई थी। सभी विद्यार्थियों के दाखिला मेरिट के आधार पर किया जाएगा। राजकीय भीमराव अंबेडकर कॉलेज के प्रिंसिपल डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि कॉलेज में तकनीकी कोर्सों में 40-40 सीटें है। जिसमें विद्यार्थियों ने खूब आवेदन किया है। जाट कॉलेज के प्रबंधक समिति के प्रधान रणबीर फौजी ने बताया कि कॉलेज में बीकॉम, बीएससी, बीए में 815 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सभी दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें