फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव के लिए प्रारंभिक प्रक्रिया की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने जिला रजिस्ट्रार को लिखा पत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दो साल से बहुप्रतिक्षित आरकेएसडी कॉलेज के प्रबंधक समिति चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के आदेशों का असर होने लगा है। एसडीएम कमलपीत कौर ने वीरवार को जिला रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर कॉलेज के चुनाव के लिए शीघ्र चुनाव अधिकारी नियुक्त करवाने के लिए कहा है। अब जिला रजिस्ट्रार डीसी की अनुमति से कॉलेज के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त करेंगे। इसके साथ ही चुनाव का शेड्यूल भी जारी हो जाएगा।
पिछले दो सालों से आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति का चुनाव लटका हुआ था। एसडीएम एवं प्रशासन ने जिला रजिस्ट्रार को लिखे पत्र में राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनावों को हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसाइटी एक्ट 2012 के तहत करवाने के लिए कहा है। दूसरी ओर प्रिंसिपल डॉ. ओपी गर्ग ने बताया कि कालेज चुनावों को संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान सतीश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद एसडीएम द्वारा चुनाव अधिकारी नियुक्त करवाने की प्रक्रिया की शुरुआत एक अच्छी पहल है। संस्था से जुड़े लोग लंबे समय से यहां लोकतंत्र बहाली का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


3714 की लिस्ट पर होगा चुनाव
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कॉलेज की राष्ट्रीय विद्या समिति का चुनाव अब 3714 की वोटर लिस्ट पर कॉलेजियम सिस्टम से होगा। इस लिस्ट को 21 कॉलेजियम में बांटा गया है। एक कॉलेजियम में 176 वोट हैं। 21 कॉलेजियम से जीतकर आने वाले प्रधान सहित सदस्य प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों का चयन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें