कलायत में आयोजित रक्तदान शिविर में मेहमानों को सम्मानित करते आयोजक एवं संयोजक। संवाद
कलायत। कलायत अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन अग्रवाल वैश्य समाज कलायत की टीम की ओर से किया गया। इसमें समाज के सदस्यों के साथ-साथ युवाओं और अन्य लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। शिविर में करीब 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद सिंगला, जिला अध्यक्ष प्रकाश बंसल और जिला उपाध्यक्ष संजय कंसल ने शिरकत की। अतिथियों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जीवन बचाने में सहायक होता है। शिविर में अग्रवाल वैश्य समाज कलायत विधानसभा अध्यक्ष अनिल कंसल, मंडी उपप्रधान प्रमोद कंसल, राजेश जिंदल और सोहेल जिंदल ने विशेष रूप से भागीदारी निभाई। आयोजन के दौरान समाज के सदस्यों ने रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।
कलायत में आयोजित रक्तदान शिविर में मेहमानों को सम्मानित करते आयोजक एवं संयोजक। संवाद