फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैप्शन राइटिंग प्रतियोगिता में 60 ने लिया हिस्सा

Fri, 14 Nov 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस समारोह के बाद ग्रुप फोटो लेते स्टॉफ के सदस्य व छात्राएं।
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग और इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) ने वीरवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया। इस अवसर पर कैप्शन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष अश्वनी शोरवाला ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने भारतीय शिक्षा प्रणाली की नींव मजबूत की और नई पीढ़ी को चाहिए कि वे शिक्षा के क्षेत्र में उनके आदर्शों से प्रेरणा लें।प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना आज़ाद के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मौलाना आज़ाद का जीवन और उनके विचार आज भी शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितु कांग वालिया ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें