फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीएलओ ड्यूटी में लगे 597 शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Wed, 10 Dec 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले के 807 बीएलओ में से 597 शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी पर लगाया गया है, जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बाधित हो रही है। जिले में कुल 1462 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें लगभग एक लाख छात्र पढ़ते हैं। बीएलओ ड्यूटी में लगे लगभग 600 शिक्षक स्कूलों से अनुपस्थित हैं, जिसके कारण कई स्कूलों में स्टाफ आधा रह गया है, जबकि कुछ विद्यालयों में केवल एक या दो शिक्षक बच्चों की पढ़ाई संभाल रहे हैं।

नवंबर की शुरुआत में शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी पर लगाने के आदेश जारी किए थे। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। बड़े क्लास के छात्र अब प्राथमिक क्लास की पढ़ाई संभालते नजर आ रहे हैं। कई सरकारी स्कूलों में ऐसी ही स्थिति देखने को मिली है।
विज्ञापन

महिला शिक्षिका ने सुनाई व्यथा

बीएलओ ड्यूटी पर तैनात एक महिला शिक्षिका ने कहा कि सालाना परीक्षाएं शुरू होने में केवल दो महीने बचे हैं, जबकि छात्रों का सिलेबस अभी भी अधूरा है। 26 नवंबर को शिक्षा निदेशालय ने एक लेटर जारी कर शिक्षकों को नॉन-एकेडमिक कार्यों से मुक्त किया, लेकिन यह आदेश केवल कागजी कार्रवाई तक ही सीमित रहा। इसके बावजूद बीएलओ ड्यूटी बढ़ा दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि परीक्षा परिणाम खराब आए, तो शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन


संघ व अधिकारियों का पक्ष

हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के प्रधान राजीव मलिक ने कहा कि पिछले लगभग तीन महीनों से शिक्षकों को लगातार बीएलओ ड्यूटी में लगाया जा रहा है। इससे शिक्षक विद्यार्थियों से दूर रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त हैं। उन्होंने मांग की कि शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से पुनः पूर्ण रूप से शिक्षण कार्य में लगाया जाए। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बीएलओ की ड्यूटी जिला चुनाव अधिकारी के निर्देश के अनुसार लगाई गई है। स्कूलों में ऐसे इंतज़ाम करने की कोशिश की जा रही है कि पढ़ाई पर असर न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें