कैथल। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 59 नए केस सामने आए। 40 लोगों ने कोरोना महामारी को मात दे दी। जिले में इस समय कोरोना के 349 मरीज हैं। इनमें से 324 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 11 कोरोना मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, एक मरीज का जीएमसी चंडीगढ़, तीन का शाह अस्पताल, सात का पीजीआई चंडीगढ़, एक का उपचार सिग्नस अस्पताल में और दो मरीजों का उपचार करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में चल रहा है। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 11 हजार 661 कोरोना मरीजों में से 10 हजार 963 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 94 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.6 प्रतिशत है और मृत्यु दर तीन प्रतिशत है। शुक्रवार को 3190 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिले में सभी पीएचसी और सीएचसी केंद्रों पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले मेें अब तक 14 लाख 77 हजार 700 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 1443 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है।