संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/पूंडरी/कलायत/गुहला-चीका। विधानसभा चुनाव के तहत जिले में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सभी चार विधानसभा सीटों के लिए 59 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। इसमें सबसे अधिक विधानसभा क्षेत्र पूंडरी से 20, गुहला से 13, कैथल से 14 व कलायत से 12 नामांकन दाखिल हुए।
जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर अब तक भरे गए नामांकन के अनुसार 88 उम्मीदवार अभी मैदान हैं। अब शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। यह प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही चुनावी रण में शामिल उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन वीरवार को कैथल से कांग्रेस के उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला, गुहला से देवेंद्र हंस और पूंडरी से सज्जन ढुल ने नामांकन भरा है। इसी प्रकार से भाजपा के कैथल से उम्मीदवार लीला राम, पूंडरी से सतपाल जांबा ने नामांकन किया।
उधर, गुहला, कलायत और पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट न मिलने पर भाजपा और कांग्रेस के बगावती उम्मीदवारों में भी नामांकन भरा है। इसमें पूंडरी से सतबीर भाणा, सुनीता बतान, प्रो. दिनेश कौशिक और गुहला से कांग्रेस की टिकट न मिलने से खफा नरेश ढांडे ने आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। वहीं, कलायत विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर केसा राम, राजेंद्र, अनिता ढुल, आनंद, राजेश कुमार, जितेंद्र सिंह, विनोद कुमार, संदीप कोटड़ा ने अपना-अपना पर्चा भरा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डाॅ. विवेक भारती ने बताया कि पूंडरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी से नरेंद्र शर्मा ने दो नामांकन, उनके कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर संदीप, भाजपा से सतपाल और कवरिंग केंडिडेट के तौर पर विरेंद्र, कांग्रेस से सुल्तान व कवरिंग उम्मीदवार के संदीप, बहुजन समाज पार्टी से हिश्म सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से पहल सिंह ने नामांकन किया।
आजाद उम्मीदवार के तौर पर सुनीता देवी, सज्जन सिंह, दिनेश, विरेंद्र सिंह श्योकंद, सतबीर, कांता देवी, रणधीर सिंह गोलन, अमित गोलन, गुरविंद्र सिंह, जय सिंह, सुनील दत्त ने अपने नामांकन भरे।
वहीं, गुहला विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से देवेंद्र कुमार व उनके कवरिंग कैंडिडेट में ज्योति, मिशन एकता पार्टी से मनोज कुमार, इनेलो से पूनम रानी, आम आदमी पार्टी से राकेश कुमार व उनके कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर सुनील, आम जन शक्ति पार्टी से संजय मलिक ने अपना नामांकन दाखिल किया।
आजाद उम्मीदवार के तौर पर संतोष, सुरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, ऊषा रानी, सतपाल, कृपाल सिंह ने अपने नामांकन भरे। इसके अलावा कलायत से हरियाणा जन सेवक पार्टी से सतविंद्र सिंह ने दो नामांकन भरे। वहीं, कांग्रेस के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर राजपाल, जेजेपी से प्रीतम सिंह ने नामांकन भरा।
कैथल विधानसभा क्षेत्र से एलएसपी से रामफल, बीएसपी से अनिल कुमार, जेजेपी के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर बलजिंद्र ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, आजाद उम्मीदवार के तौर पर अश्वनी शर्मा, महेश चंद, बलराज सिंह, पतासो देवी, सतीश कुमार, चंद्र प्रकाश ने अपना नामांकन भरा।
संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त किए गए। सभी नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके अतिरिक्त नामांकन स्थल की बैरिकेडिंग भी की गई है। डीसी ने बताया कि प्रदेश में मतदान पांच अक्तूबर और मतगणना आठ अक्तूबर को होगी।
कैथल जिले में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी
विधानसभा सीट
भाजपा
कांग्रेस
आप
इनेलो-बसपा जजपा
कलायत कमलेश ढांडा
विकास सहारण अनुराग ढांडा
रामपाल माजरा
प्रीतम मेहरा
कैथल
लीला राम
आदित्य सुरजेवाला
सतबीर गोयत
अनिल तंवर
संदीप गढ़ी
गुहला-चीका
कुलवंत बाजीगर
देवेंद्र हंस
राकेश खानपुर
पूनम सुल्तानिया
कृष्ण बाजीगर
पूंडरी
सतपाल जांबा
सुल्तान जडौला
नरेंद्र शर्मा
ईसन सिंह
-
मुख्य निर्दलीय प्रत्याशी
पूंडरी रणधीर सिंह गोलन, सतबीर भाणा, सुनीता बतान व सज्जन ढुल
कलायत
अनीता ढुल बड़सीकरी, विनोद निर्मल, सत्यविंदर राणा
कैथल
अश्वनी हत़वाल और सुरेश कुमार
गुहला-चीका
नरेश ढांडे