फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएगीं रोडवेज की 550 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। परिवहन विभाग की ओर से 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए कैथल के आसपास के जिलों में जाने वाले सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लाने के लिए शटल बसों के संचालन की व्यवस्था बनाई गई है।
परिवहन विभाग की ओर से नए बस स्टैंड पर अलग-अलग जिलों में बनाए गए सभी केंद्रों पर जाने वाली बसों की जानकारी हेल्प डेस्क लगाकर दी जाएगी। डिपो से अलग-अलग रूटों के लिए करीब 550 बसों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से सीईटी की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को दी जाने वाली बसों की नि:शुल्क सुविधा शुक्रवार रात से शुरू कर दी जाएगी और एक महिला अभ्यर्थी के साथ जाने वाले को भी मुफ्त में सफर करवाया जाएगा। परिवहन विभाग 26 जुलाई से होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। विभाग की ओर से अभ्यर्थियों को नि:शुल्क बस सेवा देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

दिव्यांगों के घर के पास पहुंचेगा वाहन : दूर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पहले और एक दिन बाद भी नि:शुल्क बस की सुविधा मिलेगी। दिव्यांग को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए घर के बाहर तक वाहन पहुंचेगा। सामान्य पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थी एक दिन दो शिफ्टों व एक दिन चार शिफ्टों में परीक्षा देंगे। जिले में 33 केंद्र बनाए गए हैं। जहां चार शिफ्टों में करीब 34 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें