फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मोहल्ला सहित तीन कालोनियों में पानी के लिए ठीकरी पहरा लगा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के लिए लोगों को जागना पड़ रहा पूरी रात
विज्ञापन

लखनऊ मोहल्ला सहित तीन कालोनियों में पहले तीन बोरों से होता था पानी सप्लाई, अब केवल एक बोर से हो रहा सप्लाई
सुबह तीन बजे आता है पीने का पानी, लोगों ने कहा- जनस्वास्थ्य विभाग ने नहीं सुनीं तो सड़क पर उतरेंगे

फोटो नंबर-05 व 13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गर्मी शुरू होने से एक महीना पहले ही अब शहर में कई कालोनियों में जल संकट पैदा हो गया है। जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर में मेन बाजार स्थित ऊपरी इलाकों में पानी की सप्लाई का समय रात को 2 से 3 बजे है। जिससे अब इन इलाकों में रहने वाले 200 से अधिक घरों के लोगों को चोरों के लिए नहीं बल्कि अपने घरों में पर्याप्त पानी के लिए ठीकरी पहरा लगाना पड़ता है। जिससे जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।
लखनऊ कॉलोनी वासी पूर्व पार्षद अनिल शर्मा उर्फ गोगी, राजीव, अरुण, वरुण, विजयपाल ने बताया कि लखनऊ मोहल्ला, मोहल्ला बागड़िया, रंगमहल मोहल्ला व सर्राफा बाजार में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की सप्लाई केवल एक समय की गई है। एक समय दी जाने वाली पानी की सप्लाई का समय भी रात के 2.30 से तीन बजे किया गया है। जिससे यहां पर लोगों द्वारा पानी नहीं भरा जाता है। उन्हें पानी भरने के लिए पूरी रात जागना पड़ता है। यदि सो गए तो पानी नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

सर्राफा बाजार कॉलोनी वासी महिला पूजा, सत्या देवी, चंद्रकला व शालू ने बताया कि पानी का समय रात को तीन बजे होनेेे से सबसे अधिक परेशानी हो रही है। सप्लाई का रात में समय होने के कारण हम पानी नहीं भर सकते। उन्होंने बताया कि यहां का पार्षद वार्ड के लोगों की कोई सुध नहीं लेता है। यही कारण है यहां पर अधिक समस्याएं आती है।
इन कॉलोनियों में है समस्या : विभाग की ओर से शहर के मेन बाजार के समीप स्थित लखनऊ मोहल्ला, मोहल्ला बागडिय़ा, रंगमहल मोहल्ला व सर्राफा बाजार व इसके आस पास स्थित कालोनियों में पानी का समय रात को 2.30 से 4 बजे तक किया गया है। जिससे यहां के लोग पानी भरने में असमर्थ हैं।
वार्ड नंबर 27 के पार्षद डॉ. पवन थरेजा ने बताया कि इन कॉलोनियों के ऊंचा होने पानी की सप्लाई का प्रेशर सुबह के समय नहीं बन पाता है। यही इसकी सबसे बड़ी समस्या हैं। यदि सुबह के समय पानी की सप्लाई कर दी जाए तो यहां पर पानी नहीं पहुंचता है।
ट्यूबवेल ऑपरेटर बाबू राम ने बताया कि पहले इन कालोनियों में तीन बोरों से पानी की सप्लाई की व्यवस्था थी। लेकिन दो बोर के पुराना होने के कारण यहां से रेतीला पानी सप्लाई होता था। जिससे यहां पर बोर बंद कर दिए गए। अब जवाहर पार्क के बूस्टर से पानी सप्लाई किया जाता है। बाजार व अधिक घरों के होने के कारण ऊपरी इलाकों में पानी का समय जल्द किया गया है।
वहीं कॉलोनिवासियों कहना है जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी के भारी भरकम बिल तो भेज दिए जाते हैं। लेकिन पानी की सप्लाई का समय लोगों के अनुसार नहीं किया गया है। जिससे अधिकतर घरों के लोग पानी प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

किसी ने फोन नहीं उठाया : इस समस्या को लेकर एसडीओ से लेकर अधीक्षक अभियंता तक के मोबाइल पर फोन किया गया। लेकिन शायद रविवार को साहब लोगों की छुट्टी होगी। इसी कारण उन्होंने फोन नहीं उठाया। बड़ा सवाल यह है कि लोगों को रविवार को भी पानी की अन्य दिनों की तरह से जरूरत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें