एक ओर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चल रहा था जागरुकता कार्यक्रम
दूसरी ओर चाहन चालक सरेआम कर रहे थे नियम
फोटो नंबर-32 व 33
कैथल। परिवहन सेवा प्राधिकरण विभाग की ओर से 4 फरवरी से एक सप्ताह के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया गया है। इसी कड़ी में शनिवार को पिहोवा चौक पर आरएसओ व ड्राईविंग प्रशिक्षण केंद्र गढ़ी-पाड़ला की ओर से वाहन चालकों को यातयात नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए कार्यक्रम चलाया गया था। लेकिन ठीक उसी समय चौक पर वाहन चालक सरेआम नियम तोड़ रहे थे। यहां पर एक समय में तो वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने का आरएसओ को आश्वासन दे रहे थे। लेकिन उसी समय वाहन चालक लाल बत्ती के बावजूद बेरोक-टोक वहां से गुजर रहे थे। जबकि यहां चौक पर 24 घंटे पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। इस मौके पर ड्राईविंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसीपल अजय राणा, आरटीए विभाग से शीशपाल, आरएसए भरत नागपाल, शमशेर सिंह मौजूद रहे।