फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा- एक चुनाव हारे हैं, जंग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल के नेताओं को दिया सुरजेवाला ने करारा जवाब
विज्ञापन

कहा- एक चुनाव हारे हैं, जंग नहीं
- इनेलो व जेजेपी को बताया भाजपा की बी टीम, कहा- चुनाव के तुरंत बाद बैठ जाएंगी भाजपा की गोद में
फोटो संख्या-13 व 26
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पवन वाटिका में जींद उप-चुनाव में हार के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कैथल के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे एक चुनाव जरूर हारे हैं, लेकिन जंग नहीं।
सुरजेवाला को लेकर जींद उप-चुनाव के बाद कई राजनेता दो दिनों से हमलावर थे। जिसके जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि जनता ने पिछले चुनाव में उनके काम को देखते हुए उन्हें 23 हजार से अधिक वोटों से जितवाया था। इस बार भी कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए जी-जान लगाएंगे। साथ ही जींद में 23 हजार वोटों को 50 हजार वोट में बदलने तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोमड़ियां मैदान में आई हैं। लेकिन लोमड़ियां कभी शेर का शिकार नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैथल में पिछले 5 साल में कोई काम नहीं हुआ है। यहां भाजपा ने रिश्वत की 4 से 5 दुकानें खोल रखी हैं। सुरजेवाला ने कहा कि वे न तो डरते हैं, न घबराते हैं और न ही भागते हैं। उनमें क्षमता है कि वे पूरी कांग्रेस को इंजन की तर्ज पर खींच सकते हैं। नई कांग्रेस बनाकर सत्ता लाकर श्री ग्यारह रुद्री मंदिर में पताका फहराएंगे। यह बात सही है कि हार की पीड़ा कार्यकर्ताओं को है। लेकिन कार्यकर्ता अब अगले चुनाव में जुट जाएं। वे स्वयं राहुल गांधी से सप्ताह में 4 दिन कैथल व प्रदेश के अन्य जगहों पर कांग्रेस की मजबूती के लिए लगाएंगे। बाकी 3 दिन व रात वे कांग्रेस के लिए दिल्ली में काम करेंगे। सुरजेवाला ने कहा कि जींद उप-चुनाव में ईवीएम के नंबर तक नहीं मिल रहे थे। वहां कांग्रेस को छोड़कर कोई पार्टी नहीं कह सकती कि उन्हें सब जातियों के वोट मिले हैं। सुरजेवाला ने कहा कि यह रणदीप के ही कारण है कि पीएम, भाजपा अध्यक्ष ट्वीट कर रहे हैं और संसद में वित्तमंत्री जींद का जिक्र कर रहे हैं। साथ ही कृष्ण मिड्डा को उन्हीं के कारण पीएम से मिलने का अवसर प्राप्त हो गया। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि रोजगार के नाम पर भाजपा पूरी तरह से फेल रही है। हरियाणा में एसएस बोर्ड की भर्तियों को लेकर हाईकोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी के बाद सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें