फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस भेजने के नाम पर ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फ्रांस भेजने के नाम पर ठगे 8 लाख 50 हजार रुपये
एक दिन पहले इसी गांव के महावीर ने दर्ज करवाया है इतनी ही ठगी के आरोप में केस
कैथल। पुलिस ने फ्रांस भेजने के नाम पर दो व्यक्तियों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन दूसरा मामला दर्ज किया है। गांव सींह निवासी चांदी राम ने गांव हरिगढ़ किंगन निवासी कृष्ण कुमार व बलजीत कुमार 8 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। वीरवार को ही गांव सींह के ही महाबीर सिंह की शिकायत पर 8 लाख 50 हजार रुपये की ठगी के आरोप में ही केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

चांदी राम ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कृष्ण कुमार को जानता था और कृष्ण कुमार की चीका सिनेमा रोड पर जतिन फोटो स्टूडियो की दुकान है। वह जब किसी काम से स्टूडियो पर गया तो कृष्ण कुमार ने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम भी करता है। उसने कृष्ण पर विश्वास करके फ्रांस जाने के लिए 8.50 लाख रुपये में बात तय कर ली। 12 जुलाई 2016 को 2.50 लाख रुपये व पासपोर्ट स्टूडियो में कृष्ण कुमार को दे दिए। इसके बाद 16 अगस्त 2016 को आरोपी ने उसका वीजा लगवाकर अर्मेनिया भेज दिया और कहा कि वह जल्द ही उसे अर्मेनिया से फ्रांस भेज दिया। बाकी राशि भी आरोपी ने उससे ले ली। अर्मेनिया जाते हुए आरोपी कृष्ण कुमार ने उसे 4800 यूएस डॉलर दे दिए, जो अर्मेनिया पहुंचते ही कृष्ण के भाई बलजीत सिंह ने 4800 यूएस डॉलर उससे ले लिए। इसके बाद बलजीत सिंह उन्हें नहीं मिला। कई बार बलजीत से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बलजीत नहीं मिला। वह काफी दिनों तक अर्मेनिया रहा, लेकिन कृष्ण कुमार ने उसे फ्रांस नहीं भेजा। बाद में कृष्ण ने फोन पर कहा कि अर्मेनिया से फ्रांस का वीजा नहीं लग सकता है, इसलिए वापिस आना होगा। वह अक्तूबर 2016 में वापिस लौट आया। यहां आने पर उसने कृष्ण कुमार से कई बार फ्रांस का वीजा लगवाने की बात कही, लेकिन आरोपी हर बार टाल-मटौल करता रहा। जब आरोपी से पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से भी मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगे जाने पर जान से मरवाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने अब उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें