फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में महिलाओं के हकों को लेकर होगा शक्ति सम्मेलन, 33 प्रतिशत आरक्षण देने की होगी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में महिलाओं के हकों को लेकर होगा शक्ति सम्मेलन, 33 प्रतिशत आरक्षण देने की होगी मांग
विज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने दी जानकारी
फोटो नंबर-06
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने सोमवार को समाज के लोगों की एक बैठक ली। बैठक में कुरुक्षेत्र में 27 जनवरी को आयोजित होने वाली शक्ति सम्मेलन पर चर्चा की गई। बुवानीवाला ने बताया कि सम्म्ेलन का नेतृत्व अग्रवाल वैश्य समाज की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सर्राफ करेंगी। इस सम्मेलन में हजारों की संख्याओं में वैश्य समाज की महिलाएं भाग लेकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को प्रमुखता से उठाएंगी। बुवानी वाला ने बताया कि उन्होंने 2009 के बाद प्रदेश में वैश्य समाज की भागीदारी के लिए प्रयास किया। 90 विधानसभाओं में जाकर वैश्य समाज के लोगों को एकजुट करने का कार्य किया। वैश्य बाहुल्य सीटों पर वह लगातार काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष रोहतक में बड़ा शक्ति सम्मेलन किया गया था। अब समाज की महिलाओं का यह दूसरा शञ्चित सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में महिला राजनीतिक एवं सुप्रसिद्घ उद्योगपति सावित्री जिंदल मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगी। इसके अलावा आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महिला सचिव रुचि गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचेंगी। अंजलि बंसल स्वागत अध्यक्ष के रूप में रहेंगी। महिलाओं की तरफ से जो मांगे रखी गई है कि उनमें महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए। इस मांग को भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों ने अपने घोषणा पत्र में भी रखा, लेकिन उसे अमलीजामा नहीं पहनाया। अशोक बुवानीवाला ने बताया कि वैश्य समाज की महिलाओं का यह शक्ति प्रदर्शन है। महिलाओं की मांग है कि 90 विधानसभाओं से से 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं को मिले। वैश्य बाहुल्य सीटों में 32 सीटें आती है जिनमें 16 सीटें ऐसी है जो 30 हजार से ज्यादा वैश्य समाज के मत है। उनमें से 8 से ज्यादा सीटें महिलाओं को मिले इस मांग को लेकर वह राजनीतिक दलों को ज्ञापन भी देंगे। इस अवसर पर अग्रवाल युवा सभा के पूर्व प्रधान रामकुमार बंसल, धर्मवीर कैमिस्ट, अग्रवाल युवा सभा स्टूडैंट आर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष रजत सिंगला, सोनू बंसल, ललित गोयल, शुभम सिंगला, लाजपत सिंगला, डा. संजीव बंसल, नरेंद्र मितल, सुशील बिंदलिश, निशा मंगल, श्रीमति राजेश सिंगला आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें