फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेएसडी को मिली 51 लाख रुपये की ग्रांट

विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेएसडी को मिली 51 लाख रुपये की ग्रांट
विज्ञापन

कॉलेज में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनेगी नई बिल्डिंग, 65 लाख की लागत से सौर ऊर्जा सिस्टम शुरू करवाया गया
कॉलेज विद्यार्थियों व स्टॉफ को मिलेगी सुविधा
फोटो संख्या-14 से 16
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। जिससे कॉलेज के विद्यार्थियों व स्टॉफ सदस्यों को काफी मदद मिलेगी। साथ ही यहां 65 लाख रुपये की लागत से सौर ऊर्जा सिस्टम भी शुरू करवा दिया गया है। सीएम मनोहर लाल ने वीरवार को नए भवन का शिलान्यास किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट ने बताया कि कॉलेज प्रबंधक समिति द्वारा कॉलेज में अतिरिक्त भवन निर्माण की योजना तैयार की थी। जिसके निर्माण के लिए सीएम मनोहर लाल ने नींव का पत्थर रखा। उन्होंने बताया कि सीएम ने कॉलेज में 51 लाख रुपये की ग्रांट देने का भी ऐलान किया। साथ ही यहां 65 लाख रुपये की लागत से तैयार सौर ऊर्जा सिस्टम का भी सीएम मनोहर लाल ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलेज में विधिवत रुप मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कॉलेज प्रबंधक समिति की ओर से उनके साथ-साथ महासचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष श्याम बंसल, उप-प्रधान नरेश शोरेवाला, स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला, संध्यकालीन कॉलेज के प्रधान नवनीत गोयल, फार्मेसी कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान डा. पीसी मित्तल, कॉलेज ऑफ एजूकेशन के प्रधान सुनील चौधरी व स्टॉफ सदस्यों ने अतिथिगणों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी गुणवत्तापूर्वक शिक्षा पर जोर देते हुए संस्थान को 51 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डा. संजय कुमार गोयल ने भी अतिथिगणों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर चेयरमैन अरुण सर्राफ, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, कॉलेज प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान सतीश बंसल, गुहला से विधायक कुलवंत बाजीगर, विधायक प्रो. दिनेश कौशिक, प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, पूर्व विधायक लीला राम, राव सुरेंद्र सिंह सहित डीसी धर्मवीर सिंह, एसपी वसीम अकरम व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें