फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने अपने फैसले में महंत दूजपुरी को बताया डेरा बाबा लदाना की गद्दी का असली हकदार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने महंत दूजपुरी को बताया डेरा बाबा लदाना की गद्दी का असली हकदार
विज्ञापन

-फैसले के बाद डीसी से मिले महंत, कहा-हमें कब्जा दिलवा दो
फोटो नंबर 3
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बाबा लदाना में ऐतिहासिक महत्व के डेरा बाबा राजपुरी की गद्दी के लिए महंत दूजपुरी को ही असली हकदार माना गया है। एसडीएम कमलप्रीत कौर द्वारा 26 अक्तूबर को दिए आदेश में कहा है कि महंत दूजपुरी ही डेरे की जिम्मेवारी संभालेंगे। इस फैसले के बाद मंगलवार को महंत दूजपुरी कई संतों के साथ डीसी से मिलने पहुंचे। उनके साथ दयानंद पुरी अष्ट कौशल महंत जूना आखड़ा, रोशनपुरी बाघो धाम महेंद्रगढ़, दलीप गिरी महेंद्र गढ़, चंदन पुरी हांसी, सुबे राम ने बताया कि सोमवार को एसडीएम कोर्ट ने महंत दूजपूरी को डेरे का महंत नियुक्त किया। महंत दूजपूरी मंगलवार को गांव बाबा लदाना डेरे से धारा 145/148 सीआरपीसी हटाए जाने पर भूमि का कब्जा नियमानुसार महंत दूजपूरी के शिष्य महंत ओमपुरी को दिलवाने के लिए पुलिस प्रशासन सुरक्षा मुहैया कराई जाए। ताकि कब्जा शांतिपूर्वक माहौल में लिया जाए। डीसी धर्मबीर सिंह ने साधु समाज को एसडीएम को लिखित में प्रार्थना पत्र देने के आदेश दिए। एसडीएम ने आश्वसन दिया कि उनकी समस्या का समाधान जल्दी किया जाएगा।
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें