फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक, महिलाओं ने सवरनें के लिए की खरीददारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करवाचौथ को लेकर बाजारों मेें रौनक
विज्ञापन

फोटो नंबर-08
कैथल/राजौंद। शहर में करवाचौथ के व्रत को लेकर वीरवार को बाजारों मेें रौनक का माहौल रहा। बाजार में पहुंची महिलाओं में भी काफी उत्साह दिखाई दिया। बाजारों में स्थित चूड़ी, मेहंदी व ब्यूटी पार्लर की दुकानों पर महिलाएं घंटों बैठकर अपनी बारी का इंतजार करती रही। करवाचौथ का व्रत महिलाओं द्वारा शनिवार को मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

करवा चौथ का व्रत पति पत्नी के प्रेम को बढ़ाता है व उनके रिश्तों में अटूट बंधन का अहसास होता है। यह पर्व आधुनिक समाज में आत्मिक भावनाओं को प्रकट करने का शुभ अवसर होता है। करवाचौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है। इस दिन धर्मपरायण, निष्ठावान महिलाएं निर्जल, निराहार इस व्रत को पूर्ण करके सौभाग्य की प्राप्ति करती हैं। वास्तव में यह व्रत दाम्पत्य जीवन के मनमुटाव तथा सूक्ष्म, विघ्न बाधाओं को दूर करने में समर्थ है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं। नए मन भावन वस्त्र पहनकर हाथों में मेहंदी रचाकर अपने विवाह के प्यारे पलों को याद करती हैं। रात को चंद्रमा उदय होने पर उसे प्रेम पूर्वक अर्घ्य देकर अपने पति के दर्शन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें