फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन का धरना जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन का तीसरे दिन लघु सचिवालय में दोपहर तक धरना जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कमला दयौरा ने की। मंच संचालन श्रवण ककहेड़ी ने किया। उन्होंने बताया कि वीरवार को यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल सीटीएम विजेंद्र हुड्डा से मिला। सीटीएम ने आश्वसन कि उनका अगस्त माह तक मानदेय राज्य सरकार व केंद्र सरकार का मानदेय अप्रैल तक दिया जाएगा। मदर ग्रुप की मजूदरी 10 सितंबर तक दी जाएगी। सीटीएम के आश्वसन के बाद आंगनवाड़ी वर्करों ने अपना धरना 10 सितंबर तक स्थगित कर दिया। उन्होंने बताया कि सीटीएम ने 14 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की जिला कष्ट निवारण समिति में भाग लेने की मंजूरी दी। यदि 11 सितंबर को तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो 12 सितंबर से यूनियन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सुनीता नौच, रामकली, सुशीला, बीना, कमलेश क्योड़क, कविता ग्योंग, मनजीत बूढ़ाखेड़ा, कोमल ककहेड़ी, सतविंद्र, सुदेश, शीला दयौरा, संदीप जगदीशपुरा, सुशीला माघोपुरा, सेवा मानस, सुनीता मानस, इंद्रो मानस, मुनिया, शीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें