डेरा राजपुरी में गद्दी विवाद-महंत दूजपुरी स्वयं डेरे से हटे
यूपी में किसी डेरे के लिए हुए रवाना, महंत मूर्तिपुरी बने डेरे के महंत
फोटो नंबर-37
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बाबा लदाना में डेरा बाबा राजपुरी की गद्दी को चल रहे विवाद के बीच मंगलवार रात को महंत दूजपुरी खुद ही डेरे की गद्दी की दावेदारी से हट गए और डेरे की चाबियां व अन्य जिम्मेवारियां जिम्मेवार लोगों को सौंप कर यूपी के किसी डेरे के लिए चले गए हैं। एसपी ने इस बात की पुष्टि की है। जिस पर गांव से पुलिस भी हटा ली गई है।
विदित रहे कि पिछले चार दिनों से डेरे में भारी पुलिस बल तैनात था। गांव के लोग दो पक्षों में बंटे हुए थे। एक खेमा गांव में पूर्व में रहे महंत दूजपुरी को ही महंत बनाना चाहता था। जबकि दूसरा पक्ष नए बनाए गए महंत मूर्तिपुरी को ही डेरे में महंत बनाना चाहता था। इस मामले में गांव के लोगों मेें आपसी सहमति नहीं हो पाई थी। जिस कारण चार दिनों से यहां भारी पुलिस बल तैनात था। इसी बीच मंगलवार रात को महंत दूजपुरी खुद ही डेरे की चाबियां व अन्य जिम्मेवारियां यहां के मौजिज लोगों को सौंप कर यूपी के किसी डेरे मेें चले गए हैं।
यहा था मामला:-
गद्दी पर विराजमान मंहत दूजपुरी करीब 15 दिन पहले एक बुर्जुग महिला से मारपीट का आरोप लगने के बाद गांव के एक पक्ष ने दूसरे मंहत प्रेमपुरी को गद्दी को बैठा दिया था। जिस पर विवाद चल रहा है।
एसपी आस्था मोदी ने कहा कि डेरे की गद्दी का विवाद सुलझ गया है। महंत दूजपुरी खुद ही डेरे से चले गए हैं।