45 दिव्यांगों को ऑपरेशन के लिए उदयपुर संस्थान में भेजा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नारायण सेवा संस्थान की जिला कमेटी की बैठक वीरवार को प्रांतीय अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग की अध्यक्षता में गर्ग मनोरोग अस्पाताल में हुई। बैठक में शाखा सह संयोजक डॉ. विवेक गर्ग ने बताया कि शाखा कैथल द्वारा 45 दिव्यांगों को उनके परिजनों के साथ फ्री ऑपरेशन के लिए उदयपुर संस्थान में भेजा जाएगा। इन सभी लोगों के रेल टिकट शाखा कैथल द्वारा निशुल्क बुक करवाए जाएंगे। सभी दिव्यांग बंधुओं को 6 मई को सुबह 7 बजे शहर के हनुमान वाटिका से रवाना किया जाएगा। इन दिव्यांग बंधुओं के साथ शाखा संयोजक सतपाल मंगला सहित शाखा कैथल के छह सदस्य उदयपुर तक जाएंगे उनको कोई भी तकलीफ ना हो। ऑपरेशन के पश्चात सभी दिव्यांगजनों की फिजियोथेरेपी के लिए शहर में नारायण सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर भी चलाया जा रहा है। इस अवसर पर सतपाल मंगला सहित सचिव अशोक गर्ग, सह संयोजक डॉ. विवेक गर्ग, दुर्गा प्रसाद, कमल गर्ग, ज्ञान चंद भल्ला, डा राजेश एवं सुमित आदि उपस्थित रहे।