बहाली न होने के चलतेे धरने पर बैठे कम्प्यूटर ऑपरेटर
फोटो संख्या-13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर्स की मांगें मान ली गईं। लेकिन कैथल में जिला प्रशासन ने उन्हें ज्वाइनिंग नहीं दीं। जिसके विरोध में ऑपरेटरों ने रोष जताया। विदित रहे कि 15 से 26 अप्रैल तक पंचकुला में धरने, आमरण अनशन और प्रदर्शन करने के बाद सरकार ने कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ हरियाणा की 9 सूत्रीय मांगों को मान लिया था। इसके बाद ज्वाइनिंग की मांग को लेकर जब कैथल के कर्मचारी जिला डीसी से मिलने पहुंचे तो डीसी ने मिलने से इंकार कर दिया बाद में डीसी कार्यालय के कर्मचारी ने उनको ज्वाइनिंग के लिए कहा। इसके बाद सभी कर्मचारी अपने अपने कार्य में लग गए। अचानक दोपहर बाद जिला डीसी कार्यालय से आदेश आए कि अभी ज्वाइनिंग नहीं दी जाएगी। इस मामले में मंगलवार को बातचीत की जाएगी। यह सूचना मिलते ही कंप्यूटर ऑपरेटर्स में रोष फैल गया। कई कर्मचारियों ने बताया कि जब राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, प्रधान सचिव आर.के. खुल्लर, सामान्य प्रशासन सचिव विजेंद्र कुमार, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी, कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष हवा सिंह तंवर आदि पदाधिकारियों के साथ कई मांगों पर सहमति हो चुकी है और ज्वाइनिंग के आदेश आ चुके हैं। फिर जिला प्रशासन आखिर किस इंतजार में है। इस मौके पर जितेंद्र कादियान राज्य महासचिव, श्वेता रानी राज्य उपप्रधान, सुखविंदर राज्य उपप्रधान, अंजू बाला कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमा, प्रवेश मित्तल जूनियर प्रोग्रामर, सुभाष सहारन प्रधान, स्वेता राज्य उपप्रधान, रमेश राणा सचिव, सुरज, वीरेंदर, ओमबीर, बलबीर, रामनिवास, कर्मबीर, अमित, सतपाल, विकास, जसबीर उपस्थित रहे। डीसी सुनीता वर्मा ने कहा कि एक मई को कंप्यूटर ऑपरेटर्स को बुलाया गया है। उनसे बातचीत की जाएगी।