फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैड के नीचे कट्टों का स्टाक लगाने पर भाकियू ने शुरु किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शेड के नीचे कट्टों का स्टाक लगाने पर भाकियू ने किया विरोध
फोटो नंबर-10
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा विस्तार अनाज मंडी ढांड में शेड के नीचे गेहूं के कट्टों का स्टाक लगाने को लेकर भाकियू का कड़ा रुख है। विभाग द्वारा जैसे ही शेड के नीचे कट्टों का स्टाक लगाने की तैयारी की जा रही थी तो भाकियू को इसकी भनक लग गई। भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा तथा युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना सहित कई किसान मंडी में शेड के नीचे एकत्रित हो गए और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को शेड के नीचे गेहूं का कट्टों का स्टाक लगाने का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। पबनावा तथा कसना ने मार्केट कमेटी सचिव तथा खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारियों को कहा कि शेड किसानों की फसल डालने के लिए बनाया गया है जिसका प्रयोग केवल किसानों के लिए ही किया जाना चाहिए। अगर मार्केट कमेटी ने शेड को किराए पर देने की कोशिश की तो भाकियू इसके विरोध में बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने से पीछे नही हटेगी, लेकिन शेड के नीचे किसी भी सूरत में गेहूं का स्टाक नही लगने देगी। भाकियू के कड़े विरोध के चलते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को शेड के नीचे गेहूं का स्टाक लगाने का अपना प्लान बदलना पड़ा।
मार्केट कमेटी सचिव हकीकत कादियान से बात की तो उन्होंने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर प्रजा सिंह ने उन्हें जिला उपायुक्त के आदेशों का हवाला देकर शेड के नीचे गेहूं का स्टाक लगाने की बात कही है। जिसका भाकियू ने कड़ा विरोध किया है। जब इंस्पेक्टर से जिला उपायुक्त के आदेशों की प्रति मांगी तो कोई जवाब नही दे पाए। मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि विभाग के नियमानुसार मंडी में शेड के नीचे किसानों की फसलों के अलावा किसी अन्य प्रयोग की इजाजत नही दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति इंस्पेक्टर ढांड प्रजा सिंह का कहना है कि विभाग के अधिकारियों के आदेशानुसार ही मंडी में शेड के नीचे गेहूं के कट्टे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर की थी। जिसको भाकियू ने विरोध करते हुए रोक दिया है। जैसे ही विभाग के उच्चाधिकारियों के लिखित में आदेश होंगे उसी अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें