फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिवाली देसी मिट्टी की खुशबू से महकेंगे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस दिवाली देसी मिट्टी की खुशबू से महकेंगे घर
विज्ञापन


कमल कुमार
कैथल। इस दीवाली पर घर चाइनीज सामान की बजाए देसी मिट्टी की खुशबू से महकेंगे। मिट्टी से बने सजावट के सामान बाजार में खूब बिक रहे हैं। लोग इन्हें पसंद भी कर रहे हैं। इस बार बाजार में चाइनीज सामान काफी कम है। जो है वह बिक्री का इंतजार कर रहा है।
मिट्टी व लकड़ियों से बनी लटकन, दीये, मूर्तियां, दीवाली की पूजा की थाली, मार्बल से बनी मूर्तियां, फाउंटेन, लैंप, रूम फ्रेशनेस के लिए सामान सहित अन्य वस्तुएं मार्केट में आई है। दुकानदार किशोर खुरानियां ने बताया कि इस बार बाजार में सारा समान इंडियन मेड आ रहा है। सजावट के लिए चाइनीज लड़ियां भी नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि इस बार सजावट के लिए कोलकाता की मिट्टी से बना हुआ सामान आ रहे हैं, जो काफी आकर्षक हैं।
विज्ञापन

दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि इस दिवाली बाजार में चाइनीज माल की केवल 10 प्रतिशत ही सेल रह गई है। क्योंकि इंडियन मेड माल आ रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें मेटल पॉलिस, फाउंटेन व मूर्तियों में अन्य वस्तुएं आ रही है। इन वस्तुओं का मूल्य 100 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये है। जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन

दुकानदार अक्षय मित्तल ने बताया कि इस दिवाली पर चाइनीज माल की खरीदारी में 80 प्रतिशत की कमी आई है। इस बार इंडियन मेड स्टैचू, फाउंटेन, फोटो फ्रेम सहित आकर्षक मार्बल से बनी मूर्तियां ग्राहकों की पसंद बनी है।


दीपावली के लिए मिट्टी से बने भारतीय सामान से पटे बाजार
फोटो नंबर-1 से 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें