कड़ी सुरक्षा के बीच हुई खाद्य आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा खाद्य आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर पद के लिए आयोजित परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिला में छह केंद्र बनाए गए। जिसमें परीक्षार्थियों ने शातिंपूर्ण ढंग से परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाईल फोन, बैल्ट, किसी प्रकार की घड़ी, गहने जिसमें कानों की बालियां, कड़ा, चैन, किसी भी तरह की इलैक्ट्रोनिक डिवाईस, पैन, पैंसिल, इरेजर, सॉपनर, कोरक्टिंग फ्लयूड ले जाने पर पूरी पांबदी रही। इसके लिए पुलिसकर्मियों ने इसकी पूरी जांच की व जिस परीक्षार्थियों के पास यह वस्तुएं मिली उन्हें परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखवाया गया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा खाद्य आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर पद के लिए करीब 5 हजार परिक्षार्थियों ने भाग लिया।
यह रहे परीक्षा केंद्र : जिला में डा भीम राव अंबेडकर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरकेएसडी कॉलेज, हिंदू कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल, राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल, राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल, ओमप्रभा जैन सीनियर मॉडल स्कूल, हिंदू सीनियर सैकेंडरी स्कूल, आईटीआई परीक्षा केंद्र रहे।
शांतिपूर्ण रही परीक्षा:-कैथल एसडीएम व परीक्षा की नोडल अधिकारी कमलप्रीत कौर ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा खाद्य एंव आपुर्ति विभाग में इंस्पेक्टर पद के लिए परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर नकल या अन्य कोई भी घटना इसमें नहीं देखने को मिली।
परीक्षा के लिए बने थे छह केंद्र, करीब पांच हजार परिक्षार्थियों ने लिया भाग
फोटो नंबर-1 से 4